Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NA

Saharanpur News: कई दिनों बाद खिली धूप से लोगों को मिली राहत

Thu, 12 Jan 2023 09:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Jan 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
NA
देवबंद। शीतलहर और कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को आखिरकार बृहस्पतिवार को खिली धूप ने कुछ राहत दिलाई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कुछ दिन और कड़ाके की ठंड रहेगी।
विज्ञापन

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्र शीतलहर व कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। पिछले करीब 15 दिन से घना कोहरा जनजीवन अस्त व्यस्त किए हुए है। बृहस्पतिवार को सुबह 9.30 बजे के बाद कोहरा छंटते ही धूप खिली, हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से कुछ देर तो सूर्य देवता लुका छिपी का खेल खेलते रहे। लेकिन बाद में बादलों के गायब होते ही खिली धूप का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। धूप खिलने के बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला में अधिकतम तापमान 12 से बढ़कर 16 और न्यूनतम 3.8 डिग्री से बढ़कर 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed