फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mutawalli of Jama Masjid and father of former Municipal Chairman died in a road accident.

Saharanpur News: जामा मस्जिद के मुतवल्ली एवं पूर्व पालिका चेयरमैन के पिता की सड़क हादसे में मौत

Thu, 12 Feb 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mutawalli of Jama Masjid and father of former Municipal Chairman died in a road accident.
नकुड़। बेटे को इलाज के लिए मेरठ ले गए नगर की जामा मस्जिद के मुतवल्ली और पूर्व पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान के पिता सरफराज खान का लौटते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसे में उनके पुत्र, कार चालक व एक अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पूर्व पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान के पिता और जामा मस्जिद के मुतवल्ली सरफराज खान (70वर्ष) बुधवार को अपने बेटे अहमद को किसी बीमारी के चलते इलाज के लिए मेरठ गए थे। मेरठ में निजी अस्पताल में बेटे को दिखाने के बाद देर शाम करीब सात बजे वह कार से वापिस नकुड़ लौट रहे थे, तभी कुछ देर बाद मेरठ-शामली-करनाल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायलों को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने सरफराज खान (70) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों नौशाद, अहमद और कार चालक मेहरान को हायर सेंटर रेफर कराया गया। सूचना मिलने पर परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed