{"_id":"62376afb5cb7dd7c6607f353","slug":"mustard-prices-fell-as-soon-as-the-new-crop-arrived-saharanpur-news-mrt581139633","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई फसल के आते ही गिरे सरसों के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई फसल के आते ही गिरे सरसों के भाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नई फसल के आते ही सरसों के भाव में गिरावट आ गई है। स्थानीय काली सरसों का भाव मंडी में करीब 6200 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। हालांकि गत सीजन में एक बार इसका भाव 7500 रुपये तक पहुंच गया था। राजस्थान की पीली सरसों का रेट 8200 रुपये प्रति कुंतल तक चल रहा है। जबकि पिछले सीजन में इसका रेट नौ हजार रुपये से अधिक पहुंच गया था। नई फसल की आवक शुरू होने तथा बारिश के चलते गुणवत्ता प्रभावित होना भाव में गिरावट की वजह मानी जा रही है।
मंडी में सरसों की नई फसल पहुंचना शुरू हो गई है। बाजार में मांग में कमी और नई फसल के आने से सरसों के भाव में गिरावट आ गई है। मंडी में दस दिन पहले ही सरसों की आवक शुरू हुई है। अब तक करीब 100 क्विंटल सरसों आई है। इस बार सरसों की फसल गत वर्षों की तुलना में करीब 200 हेक्टेयर अधिक है। जनपद में गत वर्ष सरसों का रकबा 1057 हेक्टेयर था, जो इस बार यह बढ़कर 1270 हेक्टेयर हो गया। गत सीजन में अच्छे भाव के चलते किसानों का रूझान सरसों की खेती की ओर हुआ। इस बार रबी सीजन में बारिश अधिक होने से सरसों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है।
आढ़ती बोले
मंडी के प्रमुख आढ़ती राजीव कक्कड़ ने बताया कि सरसों के भाव में गत वर्ष के मुकाबले गिरावट आई है। गत सीजन में एक बार काली सरसों का भाव आठ हजार रुपये क्विंटल तक पहुंच गया था। अब इसका भाव 6200 से 6500 रुपये क्विंटल तक चल रहा है। आढ़ती आदेश गर्ग ने बताया कि राजस्थान की पीली सरसों का भाव 8200 रुपये चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
मंडी में स्थानीय काली सरसों का भाव 6250 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। गत सीजन सात हजार रुपये था। इसकी वजह अभी सरसों में नमी की मात्रा अधिक होना तथा बारिश के कारण गुणवत्ता प्रभावित होना है। अभी तो सरसों मंडी में आनी शुरू हुई है।-अशोक गुप्ता, मंडी सचिव