फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muslim family converted to Hinduism in Saharanpur Vishwa Hindu Parishad congratulated whole family

रहमान बने रमन: यूपी में मुस्लिम दंपती ने हिंदू धर्म अपनाया, विश्व हिंदू परिषद ने पूरे परिवार का किया अभिनंदन

Fri, 30 Dec 2022 08:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 08:46 PM IST
सार

परिवार में रहमान का नाम रमन, उसकी पत्नी शाहीन का नाम हरियान और बेटी आयत का नाम मुस्कान रखा गया। 

विज्ञापन
Muslim family converted to Hinduism in Saharanpur Vishwa Hindu Parishad congratulated whole family
रहमान ने परिवार संग अपनाया हिंदू धर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सहारनपुर जिला के शेखपुरा कदीम में रहने वाले एक मुस्लिम दंपती ने हिंदू धर्म अपनाया है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पुराना आवास विकास स्थित शिव मंदिर में उन्हें पूजा अर्चना करा कर हिंदू धर्म स्वीकार कराया।

विज्ञापन


विज्ञापन

हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर के मोहम्मद केंटवाडा के मूल निवासी रहमान काफी समय से यहां शेखपुरा कदीम में अपनी पत्नी शाहीन और बेटी आयत के साथ रह रहे हैं। शुक्रवार को रहमान ने पत्नी और बेटी के साथ इस्लाम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म को अपनाया है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने हिंदू धर्म अपनाने पर उनका अभिनंदन किया। आवास विकास के शिव मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम में आचार्य पंडित प्रशात वशिष्ठ ने धार्मिक विधि विधान के साथ हवन, पूजन कर हिंदू सनातन धर्म स्वीकार कराया। 

विज्ञापन

रहमान का नाम रमन, उसकी पत्नी शाहीन का नाम हरियान और बेटी आयत का नाम मुस्कान रखा गया। हरियान ने बताया कि विहिप के प्रोत्साहन पर उन्होंने हिंदू धर्म स्वेच्छा से बिना किसी लालच व दवाब के स्वीकार किया है। इस दौरान विहिप के विभागाध्यक्ष शिव कुमार गौड़, महानगर मंत्री अनुज शर्मा ने उनका का राम नामी भगवा पटका तथा फूलमाला पहना कर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

इस दौरान रमेश चंद शर्मा, अनुपम महाजन, अभिषेक पंडित, आलोक बॉबी, देवेंद्र कुमार, अंकुर चौहान, दिव्यांश , प्रणव, देवेंद्र रावत, सुरेंद्र भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed