फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murderer dies of consuming poison under suspicious circumstances

हत्यारोपी की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत

Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Murderer dies of consuming poison under suspicious circumstances
गांव साल्हापुर में मृतक गोपाल के घर गमजदा परिजन व रिश्तेदार - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव साल्हापुर निवासी युवक की हत्या में नामजद आरोपी की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे गांव साल्हापुर निवासी विकास पुत्र गोपाल की उसके गांव के समीप ही हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दे रही थी। इनमें से एक नामजद आरोपी गोपाल पुत्र नत्थूराम की बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। मृतक गोपाल की बड़ी बहन गीता ने बताया कि बुधवार की शाम गोपाल ने फोन कर गांव गदरहेड़ी के रास्ते पर बुलाया था, जब परिजन वहां पहुंचे तो गोपाल ने बताया था कि उसे चार लोगों ने मिलकर जबरदस्ती कुछ खिला दिया है। तभी से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। परिजन तुरंत ही गोपाल को लेकर नकुड़ के चिकित्सक के पास पहुंचे वहां से गंभीर हालत के चलते उसे सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया। देर रात करीब 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि गोपाल की मृत्यु की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी। परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जबरन जहर देने का आरोप लगाया था। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed