{"_id":"68d8c0524080eef274060f50","slug":"murder-of-mother-new-bride-went-to-her-parents-house-after-fighting-with-mother-in-law-son-killed-mother-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या: सास से लड़कर मायके गई नई दुल्हन, बेटे ने मां को मार डाला, मौत होने तक दीवार पर पटकता रहा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हत्या: सास से लड़कर मायके गई नई दुल्हन, बेटे ने मां को मार डाला, मौत होने तक दीवार पर पटकता रहा सिर
Sun, 28 Sep 2025 10:28 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:28 AM IST
सार
Saharanpur News: निर्भयपुरम निवासी अक्षय 15 दिन पहले बिहार से दुल्हन लेकर आया था। घर में झगड़ा होने पर उसने मां आशा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिटी कोतवाली क्षेत्र की निर्भय पुरम कॉलोनी में बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सास से लड़ाई होने पर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसी को लेकर अक्षय गुस्से में था। नशे में वारदात करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद घर के बाहर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
घटना निर्भय पुरम कॉलोनी गेट नंबर चार की है। अक्षय 15 दिन पहले बिहार से शादी कर पत्नी को लाया था। शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्नी घर छोड़कर चली गई। इससे अक्षय परिवार वालों से नाराज हो गया। गुस्से में मां आशा (55) से लड़ने लगा। देखते ही देखते बेटा और मां के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि बेटे ने मां पर हाथ उठा दिया। मां को बुरी तरह से पीटा। काफी देर तक मां को मारता रहा। सिर को दीवार में मारने से मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पता लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई जानना चाहता था कि बेटे ने अपनी मां को क्यों मार दिया। ऐसी कौन सी वजह रही कि परिवार में क्लेश हुआ। परिवार ने अन्य सदस्य भी घर पहुंचे। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल की। मौके से अक्षय को हिरासत में लिया। पुलिस नशे में वारदात को अंजाम देने के बिंदु पर भी जांच में लगी है।
ये बोले एसएसपी
वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में नशे की बात सामने आ रही है।
- आशीष तिवारी, एसएसपी
वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में नशे की बात सामने आ रही है।
- आशीष तिवारी, एसएसपी