फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder News: Dalit girl student of ninth class has murdered after sexually assaulted in Saharanpur

खौफनाक वारदात: दलित छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर जहर देकर मार डाला

Thu, 03 Mar 2022 09:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Mar 2022 09:00 PM IST
सार

एक युवक कक्षा नौ की दलित छात्रा को होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन विरोध करने पर युवक ने उसको मार डाला। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Murder News: Dalit girl student of ninth class has murdered after sexually assaulted in Saharanpur
एसपी सिटी राजेश कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा को युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर जंगल में छोड़ दिया। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और आरोपी का नाम भी बताया। परिजनों ने उसके बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। 

विज्ञापन


मामला दो अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना नई मंडी पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया है। अनुसूचित जाति की किशोरी (16) पास के गांव में स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। आरोपी साहिल भी उसी के गांव का है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: 72 साल का शिक्षक ही बना हैवान, स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के भाई ने बताया कि दोपहर को कॉलेज प्रबंधन ने जानकारी दी कि उसकी बहन की ड्रेस और बैग कॉलेज में रखा है। परिजन कॉलेज पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू की। 

यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला

वहीं शाम को पास के गांव बीजोपुरा के जंगल में छात्रा बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed