Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder in Saharanpur: Dead body of businessman found in semi-nude condition, strangulated after tying his hand

Murder in Saharanpur: अर्धनग्न हालत में मिला कारोबारी का शव, हाथ बांध घोंट दिया गला... ब्याज पर देते थे रुपये

Mon, 06 Jan 2025 09:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 06 Jan 2025 09:00 PM IST
सार

सेवाराम धारिया जेवर गिरवी रखकर ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे और गाडो का चौक मोहल्ला में रहते थे। उनका बेटा पुरानी मंडी क्षेत्र में दूसरे मकान में रहता है। हत्या एक दिन पहले की गई।

विज्ञापन
Murder in Saharanpur: Dead body of businessman found in semi-nude condition, strangulated after tying his hand
सेवाराम धारिया का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला गाडो का चौक में कारोबारी सेवाराम धारिया (65) की हत्या कर दी गई, उनका शव मकान में कमरे के अंदर अर्धनग्न हालत में मिला। उनके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Murder in Saharanpur: Dead body of businessman found in semi-nude condition, strangulated after tying his hand
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी सेवाराम धारिया जेवरात आदि गिरवी रखकर ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। वह गाडो का चौक मोहल्ला स्थित मकान में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। बेटा प्रणव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पुरानी मंडी क्षेत्र में दूसरे मकान में रहता है। सेवाराम धारिया रोजाना शाम के समय बेटे के पास मकान पर खाना खाने के लिए जाते थे। रविवार शाम वह खाना खाने नहीं आए। उनका मोबाइल भी बंद मिला। परिवार के सदस्यों को लगा कि किसी काम में व्यस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Murder in Saharanpur: Dead body of businessman found in semi-nude condition, strangulated after tying his hand
हत्या के मौके पर एकत्र भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो बेटा तलाश करते हुए मकान पर पहुंचा। मकान का दरवाजा खुला पड़ा था और अंदर कमरे में सेवाराम का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा था। सूचना मिलने पर मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

Murder in Saharanpur: Dead body of businessman found in semi-nude condition, strangulated after tying his hand
सेवाराम के गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार जिस तरीके से हाथ-पैर बांधे गए हैं और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है, उससे लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है और हत्यारों की संख्या एक से ज्यादा रही होगी। कमरे की अलमारी का दरवाजा भी टूटा पड़ा था। लूट के एंगल से भी जांच की जा रही है। शव एक दिन पुराना लग रहा है।
 

Murder in Saharanpur: Dead body of businessman found in semi-nude condition, strangulated after tying his hand
मौके पर पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एसपी
गला दबाकर हत्या की आशंका लग रही है। फिलहाल हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। मकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed