फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder for honor: brother shot dead his younger sister in Saharanpur after she fall in love with a boy

आन की खातिर हत्या: प्यार में पड़ने की दी खौफनाक सजा, भाई ने गोली मारकर ली छोटी बहन की जान, मोबाइल में छिपा राज

Mon, 11 Dec 2023 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Dec 2023 03:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने आन की खातिर अपनी छोटी बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस मामले में गहनता से छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Murder for honor: brother shot dead his younger sister in Saharanpur after she fall in love with a boy
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा में रविवार रात नौ बजे छोटी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बहन के प्रेम संबंधों से आक्रोशित होकर वारदात को अंजाम देकर आरोपी बड़ा भाई मौके से भाग गया। मां ने पुलिस को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव शेखपुरा में मजदूर जगमोहन की पत्नी बबीता ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि रात नौ बजे उसकी बेटी मुस्कान (18) मोबाइल देख रही थी। उसी वक्त दो अज्ञात हमलावरों ने मुस्कान को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली सिर में लगने पर मौके पर ही मौत हो गई। बबीता ने शोर मचाया लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। पुलिस जांच में सामने आया कि मुस्कान की उसके प्रेम संबंध से आक्रोशित होकर सगे बड़े भाई आदित्य ने ही गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में युवती की हत्या के मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। देहात कोतवाली पुलिस गांव शेखपुरा कदीम पहुंची वहां छानबीन की। इसके बाद शव को अस्पताल पहुंच कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि गोली भाई ने मारी है और इस मामले को आॅनर किलिंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

इस मामले में पुलिस भाई और बहन दोनों की काॅल डिटेल भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है िक दोनों भाई-बहन घर में थे। बहन फोन चला रही थी और भाई भी घर में मौजूद था। उत्तेजित होकर भाई ने बहन को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक भाई ने बहन को दो गोलियां मारीं। गोली मारने के बाद भाई फरार हो गया।

Murder for honor: brother shot dead his younger sister in Saharanpur after she fall in love with a boy
शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

गांव में चर्चा है कि भाई बहनों के बीच ऐसा कोई झगड़ा कभी नहीं था लेकिन अचानक जो हुआ उससे पूरा गांव हैरत में है। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल से नमूने उठाए। इसके बाद फारेंसिक टीम जिला अस्पताल पहुंची। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के सामने शव से भी कुछ नमूने लिए।

यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज

एसपी सिटी ने बताया कि मामला भाई द्वारा बहन को गोली मारने का है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। काल डिटेल भी देखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि भाई ने बहन को कितनी गोली मारी हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं हत्या के अगले दिन मृतका के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

एसएसपी डाॅ. विपिन टाडा का कहना है कि मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि भाई ने बहन को गोली मारी है। इसके अलावा जो बातें सामने आईं हैं उनकी भी पड़ताल की जा रही है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बहन की गोली मार कर हत्या करने वाले सगे भाई आदित्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed