फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation will build toilets, benches, lights, roads in the hospital

अस्पताल में शौचालय, बेंच, लाइट, सड़क बनवाएगा नगर निगम

Sat, 11 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will build toilets, benches, lights, roads in the hospital
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को अस्पताल की समस्याओं के सम्बंध में जानकारी देती प्रमुख अधीक्षक डॉ.आ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला अस्पताल में जन सुविधाओं और सुंदरीकरण पर नगर निगम पैसा खर्च करेगा। शौचालय, बेंच, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने और सुंदरीकरण के लिए वॉल पेंटिंग बनवाने की मांग को लेकर प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की। नगरायुक्त ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. आभा वर्मा शुक्रवार को वरिष्ठ सहायक देव कुमार, अस्पताल मैनेजर विक्रांत तिवारी के साथ नगर निगम पहुंची। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन को साथ लेकर नगरायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के लिए शौचालय, 50 सिमेंटेड बेंच, 20 सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क, दस अस्थाई बैरियर, दस बड़े गमले और अस्पताल की दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराने की मांग की। नगरायुक्त ने कहा कि वह एक नहीं, बल्कि दो शौचालय बनवाकर देंगे। एक पुुरुषों के लिए होगा और दूसरा महिलाओं के लिए जो पिंक शौचालय होगा। अन्य कार्यों के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा की अध्यक्षता में हुई। सदस्य सचिव डॉ. एके चौधरी ने बताया कि डेंगू के मरीजों की सुविधा के लिए मच्छरदानी खरीदी जा रही हैं। इसके अलाव हर्बल गार्डन को गोद लिया गया है, जिसमें 50 तरह के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। बैठक का संचालन वरिष्ठ सहायक देव कुमार, कनिष्ठ सहायक शशि सैनी और मैनेजर विक्रांत तिवारी ने किया। बैठक में मौलवी फरीद, डॉ. रविंद्र राणा, डॉ. प्रदीप अनेजा, डॉ. फुरकान अहमद गौरी, मोहम्मद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed