फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation will build hospital, government schools will also become smart

अस्पताल बनवाएगा नगर निगम, सरकारी स्कूल भी बनेंगे स्मार्ट

Thu, 12 Dec 2019 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build hospital, government schools will also become smart
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते मेयर संजीव वालिया व नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी वासियों को सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम अस्पताल बनवाएगा। इतना ही नहीं हेल्थ एटीएम के साथ ही जैनरिक दवाखाना भी स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने दी। वह बृहस्पतिवार को नगर निगम बोर्ड गठन के दो वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीते दो साल की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगरवासियों की बुनियादी सुविधाओं मुहैैया कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। बताया कि सभी 70 वार्डों को ओडीएफ घोषित किया गया है। स्वच्छता के लिए निगम की गाड़ियां 50 वार्डों में घर घर जाकर कूड़ा कलेक्शन कर रही हैं। कूड़े को अलग-अलग लेकर उससे खाद आदि बनाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही शेष 20 वार्डों में भी घर घर से कूड़ा लिया जाया करेगा। कचरा डंप करने के लिए बेहट रोड पर जमीन खरीद ली गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में विकास की अनेक योजनाएं हैं, जिनमें मृत गायों के लिए अंत्येष्टि स्थल बनाया जाना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि नगर निगम जल्द ही अस्पताल बनवाएगा, जिसमें सस्ती दरों पर इलाज और जांच की सुविधा मिलेगी। स्मार्ट हेल्थ परियोजना के तहत हेल्थ एटीएम बनाए जाएंगे। जैनरिक दवाखाने बनवाए जाएंगे, जिससे लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा सके। बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन के लिए मेडिकल कॉलेज और आईएमए के साथ मिलकर काम किया जाएगा। नगरायुक्त ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम की अनेक तरह के कर और किरायों से सालाना कमाई 32 करोड़ रुपये है, जिसे 100 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर निगम के तमाम अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं
महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत एबीडी एरिया के दस स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। इन स्कूलों को 20-20 लाख रुपये से स्मार्ट बनाया जाएगा, जिनमें कक्षाओं में आधुनिक फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, शुद्ध पेयजल, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट की सुविधा आदि दी जाएगी। ई-लाइब्रेरी परियोजना के तहत आईटी तकनीक से लाइब्रेरी को आधुनिक बनाया जाएगा। लाइब्रेरी की बगल में एक रीडिंग रूम तैैयार किया जाएगा, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा तैैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब और पार्क बनेंगे सुंदर
नगर निगम ने दिल्ली रोड स्थित तालाब को वाटर बॉडी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। बताया गया कि यह तालाब जनपद का सबसे बेहतरीन तालाब होगा। इसके अलावा शहर के पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाना है, जिनमें बच्चों के लिए झूले और बड़ों के लिए ऑपन जिम होंगे। 167 पार्कों का चयन किया गया है।
पार्किंग और कांप्लेक्स बनेंगे
पीपीपी मोड़ पर शहर में मल्टीलेवल कार पार्किंग और कॉमर्शियल कांपलेक्स बनाए जाने हैं, जिनके लिए जगह चिह्नित है। घंटाघर तक आने वाली चारों सड़कों को स्मार्ट बनवाया जाएगा, जिनकी लंबाई करीब 35 किलोमीटर है। नगर निगम परिसर में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार हो चुका है, जिससे शहर की ट्रैफिक मैनेजमेंट, सीसीटीवी और जीआईएस समेत तमाम चीजें कंट्रोल होंगी। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छह स्मार्ट टॉयलेट बनेंगे
स्मार्ट टॉयलेट परियोजना के तहत शहर में छह स्मार्ट टॉयलेट बनाए जाएंगे। कंपनी बाग में दो, रेलवे स्टेशन पर एक, रायवाला में एक, जुबली पार्क में एक और विकास भवन में एक बनेगा। सभी 70 वार्डों में एक-एक सार्वजनिक शौचालय बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed