फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation water will not reach seven wards today.

Saharanpur News: आज सात वार्डों में नहीं पहुंचेगा नगर निगम का पानी

Sat, 04 Jul 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation water will not reach seven wards today.
सहारनपुर। महानगर के सात वार्ड में आज पेयजल आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बाधित रहेगी। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित होगी। नगर निगम के जलकर अनुभाग ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा सपना टॉकीज के सामने पुराने पुल को ध्वस्त किया जा रहा है। पुल के ऊपर से गुजर रही पुरानी पेयजल पाइपलाइन को दोनों सिरों से हटाया जाना है। इसी कारण शनिवार चार जुलाई की सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक वार्ड संख्या 23, 24, 28, 32, 40, 44 और 69 सहित इनसे जुड़ी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। जलकल महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि एक दिन पहले ही संबंधित कॉलोनी की जनता काे पानी स्टोर करने की अपील कर दी गई थी। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखते हुए सहयोग की अपील की है। भरोसा दिलाया कि रविवार की सुबह से पहले आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed