फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation to spend Rs 9 crore on renovation of Janmanch

Saharanpur News: जनमंच के जीर्णोद्धार पर नौ करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम

Sat, 14 Feb 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation to spend Rs 9 crore on renovation of Janmanch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनमंच (सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी) सभागार के जीर्णोद्धार पर नगर निगम 15वें वित्त से करीब नौ करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन नौ करोड़ से जनमंच की हालत कितनी बदलेगी यह समय ही बताएगा, क्योंकि वर्ष 2017 और 2020 में दो बार जीर्णोद्धार पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उसके बाद भी जनमंच की छत बरसात में टपकती रही।
महानगर में बड़े आयोजनों के लिए प्रशासन के पास इकलौता जनमंच सभागार है। 50 वर्ष से अधिक पुराना होने की वजह से यह जर्जर हो चुका है।
उसके बाद भी छत का टपकना बंद नहीं हुआ। 2020 में नगर निगम द्वारा फॉलसीलिंग, एसी लगाने, सीटें बदलने, दीवारों पर प्लाईबोर्ड लगाने और साउंड सिस्टम लगाए गए थे। अब फिर से जनमंच में जान डालने के लिए नौ करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इन नौ करोड़ रुपये में फिर से इसके एसी बदले जाएंगे, सीटों पर काम होगा, साउंड सिस्टम नया लगेगा और छत बदली जाएगी। हालांकि ज्यादा जरूरत केवल छत बदलने की ही है, लेकिन कई ऐसे काम भी शामिल किए गए हैं, जिनकी शायद जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed