फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation team removed encroachment from 51 places

Saharanpur News: नगर निगम टीम ने 51 जगहों से हटाया अतिक्रमण

Mon, 06 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation team removed encroachment from 51 places
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को महानगर में दो मार्गों पर अभियान चलाते हुए 51 जगहों से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाया। एक ओर जहां भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण करने वालों पर हजारों रुपये का जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा टीम के साथ जेसीबी लेकर कोर्ट रोड पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों ने सड़कों पर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया। कोर्ट रोड पुल से कलक्ट्रेट तिराहे तक चले अभियान में 19 स्थायी और पांच अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए। साथ ही दुकानदारों का सड़कों पर रखा सामान जब्त कर लिया। डीसीडीएफ बैंक के निकट अतिक्रमण के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। उक्त अतिक्रमण को भी हटाया गया। दो दुकानदारों पर 600 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा जैन कॉलेज रोड स्थित पुलिस चौकी के पास सड़क में धंसे एक बिजली के खंभे के टूटे अवशेष को भी जेसीबी की मदद से निकालकर सड़क पर बने अवरोध को दूर किया गया।
विज्ञापन

उधर, बेहट रोड पर देहात कोतवाली से नाजिरपुरा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यहां 12 जगहों से स्थायी और 15 जगहों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अतिक्रमण करने वाले चार लोगों पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed