{"_id":"6400ccc02d25a94f00015244","slug":"municipal-corporation-removed-encroachments-and-illegal-hoardings-from-the-city-saharanpur-news-c-14-1-139440-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम ने शहर से अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम ने शहर से अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग हटाए
विज्ञापन
बिजली व टेलीफोन के पोल से होर्डिंग व अतिक्रमण हटवाते निगम अधिकारी
अतिक्रमण करने वालों से आठ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने घंटाघर से थाना कुतुबशेर तक तथा घंटाघर से देहरादून चौक तक अतिक्रमण हटाया और विद्युत व टेलीफोन के खंभों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग व फ्लैक्स हटाने का अभियान चलाया गया।
दोनों मार्गों पर कुल 40 दुकानों के सामने से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों से आठ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग, विद्युत विभाग और विज्ञापन विभाग की साझा टीम ने अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा की देखरेख में अभियान चलाया। घंटाघर से कुतुबशेर चौक तक 17 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। खंभों पर लगे होर्डिंग और फ्लैक्स आदि उतारकर तथा सड़कों पर रखे मिले सामान को उठाकर निगम की गाड़ी ले आई। घंटाघर से देहरादून चौक तक 23 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। खंभों से अनधिकृत रूप से लगाए गए 30 से अधिक होर्डिंग व फ्लैक्स भी हटाए गए। गलत ढंग से होर्डिंग लगाने व अतिक्रमण करने वाले करीब 15 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कर अधीक्षक साहब सिंह, सफाई निरीक्षक अमरीश कुमार, प्रवर्तन दल से नरेश चंद, शिवकुमार, हेमराज, प्रदीप, जगपाल, नवाबुद्दीन तथा टीएसआई अमित तोमर, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, हरिओम आदि शामिल रहे।