फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation removed encroachment, seized goods

नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त किया

Tue, 15 Sep 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removed encroachment, seized goods
बेरी बाग में जेसीबी से अतिक्रमण हटाता नगर निगम का दस्ता। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखते हुए नगर निगम की टीम सोमवार को बेरीबाग और जाटव नगर पहुंची। यहां अतिक्रमण हटाने के साथ ही सड़कों पर रखा मिला सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम सबसे पहले बेरीबाग पहुंची। यहां एक सप्ताह पहले चेतावनी दी गई थी। नतीजा यह हुआ कि सोमवार तक 80 फीसदी लोग खुद ही अतिक्रमण हटा चुके थे। इसके बावजूद नगर निगम ने सड़कों पर हुए स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इसके बाद निगम की टीम नाले की पटरी पर जाटव नगर पहुंची। यहां सड़कों पर चल रही टायर आदि की दुकानों का सामान जब्त कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले ही नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जिसके चलते सोमवार को निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम में अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी, हेमराज, शिव कुमार, विक्रम सिंह, रणदीप, जगपाल, विनय शर्मा, सुशील, अनिल, अमरीश, फुरकान, संदीप आदि शामिल रहे।

जाटव नगर में वाहन में टायर डालते निगम के कर्मचारी।

जाटव नगर में वाहन में टायर डालते निगम के कर्मचारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed