फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation meeting: 738 crore budget approved, 32 villages will also see brighter fortunes

नगर निगम की बैठक : 738 करोड़ के बजट मुहर, 32 गांवों की भी चमकेगी किस्मत

Sat, 07 Feb 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation meeting: 738 crore budget approved, 32 villages will also see brighter fortunes
- खनन और ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाईसेंस शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया बैठक में
विज्ञापन

- देरी से कार्य करने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसने पर सभी ने जताई सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 738 करोड़ 48 लाख 57 हजार रुपये का मूल बजट प्रस्तुत हुआ। बजट को सर्वसम्मिति से पारित किया गया। इसमें 32 गांवों में छह करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराने पर मुहर लगाई गई।
लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने निगम सभागार में हुई बैठक में बजट पेश किया। 32 गांवों में अंत्येष्टी स्थल विकास के लिए दो करोड़ तथा विकास निधि के रुप में 12 करोड़ का प्रावधान रखा गया। बजट में जलकल के लिए 59.20 करोड़, निर्माण के लिए 260.15 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 21 करोड़ 30 लाख, गौशाला के लिए 08 करोड़ 25 लाख रुपये तथा उद्यान के लिए 06 करोड़ 18 लाख रुपये की व्यवस्था की गई। महापौर डॉ. अजय सिंह ने शहर में व्यवसायिक गतिविधियों को लाइसेंस शुल्क के दायरें में लाने को कहा। पार्षदों के सुझाव पर नगरायुक्त शिपू गिरि ने निजी स्कूलों, स्कूल बसों और आरा मशीनों को लाइसेंस शुल्क के दायरे में लाने के सम्बंध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। देरी से कार्य करने वाले ठेकेदारों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने की बात रखी गई। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना की धनराशि के सद्पयोग पर विचार किया गया। निर्देश दिए कि जहां पर नाला निर्माण हो, वहां पर सुनिश्चित किया जाए कि पेयजल पाइप लाइन उसे क्रॉस न करें।
विज्ञापन


पार्षदों ने भवन नामांतरण कार्य, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया के सरलीकरण की बात रखी। शहर की सफाई व्यवस्था, वार्डों में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, बेहट बस अड्डे पर बसों की पार्किंग में शुल्क वृद्धि, हबीबगढ़ रोड का निर्माण, कुत्तों के लिए शैल्टर होम, बैगर पाइप लाइन वाले क्षेत्रों में वॉटर पाइप लाइऩ बिछाने पर चर्चा की गई। इसी तरह हर अंत्येष्टी स्थल पर हाई मास्ट लाइन, कूड़ा घरों की जगह सेल्फी प्वाइंट, खनन की गाड़ियों और ट्रैक्टर ट्रालियों को लाईसेंस शुल्क में लाने पर कार्यकारिणी सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उपसभापति मयंक गर्ग, संजय सैनी, राजेंद्र सिंह कोहली, फजलुर्रहमान, मंसूर बदर, अनुज जैन, दिग्विजय चौहान, सुलेख चंद, अभिषेक अरोड़ा टिंकू, ज्योति अग्रवाल व आरती ने हिस्सा लिया। बैठक में निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed