{"_id":"5fad73e48ebc3e9bf733cd3d","slug":"municipal-corporation-has-prepared-three-200-bed-night-shelters-saharanpur-news-mrt510788157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने तैयार किए 200 बिस्तर के तीन रैन बसेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने तैयार किए 200 बिस्तर के तीन रैन बसेरे
विज्ञापन
जनमंच परिसर स्थित रैनबसरा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दी के मौसम में सड़कों के किनारे रात गुजारने वाले गरीबों को छत की व्यवस्था प्रशासन ने कर दी है। इसके लिए नगर निगम ने 200 बिस्तर के तीन स्थायी रैन बसेरे तैयार किया है। चौथे के लिए जगह की तलाश की जा रही है।
नगर निगम सहारनपुर के पास अब तक एक ही स्थायी रैन बसेरा था। यह जनमंच की बगल में बनी मार्केट के ऊपर कई वर्षों से संचालित हो रहा है। इसमें सौ लोगों के रहने की व्यवस्था है। हालांकि हर साल जरूरतमंदों की संख्या बढ़ने की वजह से निगम को स्टेशन के बाहर अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था करनी पड़ती है। ऐसे में नगर निगम ने इस बार तीन नए स्थायी रैन बसेरे बनाया है। इनमें से दो रैन बसेरे तैयार हो चुके हैं। एक चकराता रोड स्थित सहारनपुर पैलेस में बनाया गया है, जो 50 बेड का है और दूसरा कमेला कॉलोनी स्थित डूडा की बिल्डिंग में बनाया गया है। इसमें भी 50 ही बिस्तर की व्यवस्था है। इसके अलावा चौथे रैन बसेरे के लिए जनता रोड पर जगह की तलाश की जा रही है।
------
अलाव के लिए जल्द छुटेगा टेंडर
नगर निगम सर्दियों में अलाव की भी व्यवस्था करता है। सूत्रों ने बताया कि अलाव के लिए टेंडर निकाला जाता है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में अलाव जलनी शुरू होंगी।
विज्ञापन
------
सर्दी के कारण किसी गरीब की मौत न हो जाए। इसके लिए नगर निगम चार स्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था करने जा रहा है। इनमें एक पहले से संचालित है। जबकि तीन नए बनाए जा रहे हैं, जिनमें से दो नए रैन बसेरे तैयार भी कर लिए गए हैं।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।