फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation employee forgot to retire and kept taking salary, investigation will be done

Saharanpur News: सेवानिवृत्त करना भूला नगर निगम कर्मचारी लेता रहा वेतन, होगी जांच

Fri, 20 Jun 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation employee forgot to retire and kept taking salary, investigation will be done
स्मार्ट सिटी नगर निगम का गेट
सहारनपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति को लेकर नगर निगम में ऐसा बड़ा कारनामा सामने आया है, जो अब तक शायद किसी विभाग में न आया हो। सेवानिवृत्ति की तारीख के बाद भी नगर निगम करीब साढ़े तीन महीने तक कर्मचारी के खाते में वेतन भेजता रहा। पता चलने के बाद अधिकारियों में खलबली मची। कर्मचारी को नोटिस जारी कर सेवानिवृत्त किया गया। मामले पर जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन

अग्नू यादव नगर निगम का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जो वर्ष 2009 से नगर आयुक्त आवास पर तैनात थे।
उनकी सेवानिवृत्ति 28 फरवरी 2025 को होनी थी, लेकिन उन्हें सेवानिवृत्त नहीं किया गया। 10 जून 2025 को अग्नू यादव अपनी सेवानिवृत्ति के बारे में पता करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से मिले। इसके बाद अधिकारियों ने जब रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि सेवानिवृत्ति तो 28 फरवरी को हो जानी चाहिए थी। ऐसे में आनन-फानन में अग्नू को 13 जून को सेवानिवृत्त करते हुए नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

सवाल यह है कि नगर निगम का संबंधित विभाग, जिसके पास सभी कर्मचारियों की सेवा से संबंधित ब्योरा रहता है वह क्या करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed