{"_id":"69cd6d30ed1d9c4b6f0b1ccb","slug":"municipal-corporation-breaks-record-collects-7047-crore-in-tax-and-non-tax-revenue-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-172531-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम तोड़ा रिकॉर्ड, कर और करेत्तर में वसूले 70.47 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम तोड़ा रिकॉर्ड, कर और करेत्तर में वसूले 70.47 करोड़ रुपये
Thu, 02 Apr 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कर और करेत्तर के रूप में नगर निगम ने 70.47 करोड़ रुपये की वसूली कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। यह वसूली बीते वर्ष से 6.5 करोड़ रुपये अधिक है।
बीते वर्ष नगर निगम ने कर और करेत्तर के रूप में करीब 64 करोड़ रुपये की वसूली की थी। उनमें 30.80 करोड़ रुपये गृहकर, जलकर और सीवर कर के रूप में वसूले गए थे, जबकि बाकी करीब 33.20 करोड़ रुपये विभिन्न प्रकार के किराया, लाइसेंस, ब्याज आदि से जुड़े थे। इसके बाद शासन ने नगर निगम सहारनपुर को वित्तीय वर्ष 2025-26 में गृहकर, सीवर कर और जलकर के रूप में 55 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य प्राप्ति के लिए नगर निगम ने नोटिस भेजने के साथ ही भवनों को सील करने के अभियान चलाए। 28 फरवरी 2026 तक गृहकर, सीवर कर और जलकर के रूप में मात्र 28 करोड़ रुपये की ही वसूली की गई थी।
ऐसे में 31 मार्च तक 55 करोड़ के लक्ष्य की प्राप्ति चुनौती थी। तमाम दबावों के बाद नगर निगम ने वसूली तेज की। 850 बड़े बकायेदारों को सील और कुर्की के नोटिस जारी किए। नगर निगम के कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि 31 मार्च की रात 12 बजे तक नगर निगम ने कुल 70.47 करोड़ रुपये की वसूली की गई। इनमें 40.47 करोड़ रुपये गृहकर, सीवरकर और जलकर के रूप में वसूले गए हैं, जबकि 30 करोड़ रुपये करेत्तर के रूप में वसूले हैं। कुल मिलाकर 70.47 करोड़ रुपये की वसूली का आंकड़ा बीते वर्ष के 64 करोड़ रुपये के आंकड़े से करीब 6.5 करोड़ रुपये अधिक है। इसकी सूचना भी नगर निगम बनाकर शासन को भेज चुका है।
विज्ञापन
-- -- --
सात अप्रैल तक अपडेट होगी वसूली
70.47 करोड़ रुपये की वसूली का आंकड़ा अनुमानित है। अभी इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है। सात अप्रैल तक आंकड़ा दुरुस्त किया जाएगा, जिसके बाद वसूली की फाइनल आंकड़ा शासन को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि सात मार्च तक भी लोग टैक्स जमा कराएंगे, जिससे इसमें वृद्धि की उम्मीद है।