फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal commissioner reached every desk in the tax department

Saharanpur News: टैक्स विभाग में प्रत्येक पटल पर पहुंचे नगर आयुक्त

Thu, 31 Jul 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 31 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner reached every desk in the tax department
सहारनपुर। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बुधवार को गृहकर एवं जलकर अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक पटल पर जाकर वहां के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जीआईएस सर्वे से संबंधित आपत्तियों की वह प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। ऐसे में आपत्तियों के निस्तारण में गंभीरता रखी जाए। आपत्तियों के निस्तारण तक उन्होंने टैक्स अनुभाग के अवकाश रद्द कर दिए।
विज्ञापन

गृहकर एवं जलकर अनुभाग के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि कार्य तो हो रहा है, लेकिन उसमें अपेक्षित गति नहीं है। एक साधारण रजिस्टर में दर्ज आपत्तियों संबंधी जानकारी को उन्होंने तिथि, वार्ड, जोनवार सहित पूरे विवरण के साथ व्यवस्थित ढंग से दर्ज करने के निर्देश दिए। सभी फाइलें ई-ऑफिस पर करने पर जोर दिया और ई-ऑफिस के कार्य में भी तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों एवं लिपिकों से पूछा कि किसके पास कितनी आपत्तियां आई हैं और उनमें से कितनी निस्तारित हो चुकी हैं। सही जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने टैक्स विभाग के सभी अधिकारियों को उनके पास आने वाली आपत्तियों में से कम से कम दस प्रतिशत आपत्तियां स्वयं निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्ट किया कि बृहस्पतिवार 31 जुलाई से प्रत्येक दिन वह आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त पीके यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी और कर अधीक्षक सुधीर शर्मा व सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed