फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal commissioner gave instructions for beautification of Dhobighat

धोबीघाट का होगा सुंदरीकरण

Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner gave instructions for beautification of Dhobighat
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने धोबीघाट के सुंदरीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। वह पांवधोई नदी की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान को देखने के लिए शनिवार को धोबीघाट पहुंचे थे।
विज्ञापन

शनिवार को जेसीबी और पोकलेन मशीनों से नदी की सफाई कराई गई। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्य कराया। इस दौरान पांवधोई समिति के पंकज बंसल, वीना बजाज, आमिर खान एडवोकेट, डॉ. वीरेंद्र आजम, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, नंद किशोर शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि ने नगरायुक्त से धोबीघाट के तिकोने पार्क को विकसित कराने तथा पांवधोई के किनारे बनी पटरी की मरम्मत कराने व पुल के पास की दीवार बनाने की मांग की। नगरायुक्त ने आश्वस्त किया कि घाट को सुंदर बनाया जाएगा। इस मौके पर सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, अमित तोमर, नत्थीलाल, सफाई नायक मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शनिवार को चला सैनिटाइजेशन अभियान
सहारनपुर। कोरोना के साथ ही संचारी रोगों से भी महानगर को बचाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि शनिवार को प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों, मंडी समिति व मंडी समिति रोड, सरकारी कार्यालयों, ऑफिसर्स कॉलोनी, अस्पतालों आदि को सैनिटाइज किया गया है। इस कार्य में करीब एक दर्जन वाहन लगाए गए थे। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार शहर के वार्ड संख्या 51 रानी बाजार, वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन, वार्ड 52 किला नवाबगंज, वार्ड53 प्रतापनगर, जैन बाग, वार्ड 54 नूरबस्ती, वार्ड 55 चंद्रनगर, वार्ड 39 नाजिरपुरा, वार्ड 56 खाता खेड़ी हयात कॉलोनी व वार्ड 50 हकीकत नगर में फॉगिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed