फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal board took oath of constitution

नगर निगम बोर्ड ने ली संविधान की शपथ

Sun, 01 Dec 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal board took oath of constitution
निगम में पार्षदों को संविधान दिवस पर शपथ दिलाते मेयर और नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया के कार्यालय में सभी पार्षदों को संविधान की शपथ दिलाई। पार्षदों ने मेयर और नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर ने पुरानी मंडी क्षेत्र से होकर जाने वाले नाले की सफाई का मुद्दा उठाते हुए सफाई कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त आईटीसी रोड के राजबहे, शहर में कुत्तों के आतंक तथा चिलकाना रोड पर बनने वाले कूड़ा घर आदि के संबंध में सुझाव दिए। नगरायुक्त ने समाधान का भरोसा दिलाया। नगरायुक्त ने पार्षदों से आह्वान किया कि वह सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में सहयोग करें। डेयरियों को शहर से बाहर कराने के लिए पार्षदों को अपने क्षेत्र के डेयरी संचालकों को मनाने को कहा गया। इस दौरान जलकल के जीएम एएन उपाध्याय, लेखा अधिकारी राजीव कुशवाहा, एसके गर्ग, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों पर जुर्माना लगाया
सहारनपुर। नगर निगम ने डेयरियों को शहर से बाहर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी बीएस नेगी टीम को लेकर इलाहीपुरा पहुंचे। यहां दो डेयरी संचालकों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही संचालकों से डेयरियों को शहर से बाहर ले जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed