फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Administration Stands Firm; Sanitation Workers on Strike; Public Plagued by Filth

Saharanpur News: निगम प्रशासन अडिग, हड़ताल पर सफाईकर्मी, जनता गंदगी से बेहाल

Thu, 21 May 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal Administration Stands Firm; Sanitation Workers on Strike; Public Plagued by Filth
सहारनपुर। नगर निगम प्रशासन अडिग, दो हजार सफाईकर्मी हड़ताल पर और जनता गंदगी से बेहाल। महानगर में पिछले तीन दिन से यही चल रहा है। 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में देने के विरोध में सफाईकर्मी छह दिन से आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें वह तीन दिन से हड़ताल पर हैं। महापौर, नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और अन्य कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुनने को उनके बीच नहीं गया है। ऐसे में हड़ताल का खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन

हड़ताल के तीसरे दिन भी सफाईकर्मियों ने काम ठप कर नगर निगम में दोपहर तक धरना दिया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी आजाद ने आरोप लगाया कि जो नेता वाल्मीकि समाज के वोट से जीतकर लोकसभा और विधानसभा जाते हैं वह भी उनकी पीड़ा को समझ नहीं रहे हैं। निगम प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी या महापौर ने भी अभी तक उनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए सफाई व्यवस्था को ठेके पर देना चाहता है। इसीलिए सफाई कर्मचारियों के हितों काे अनदेखा किया जा रहा है। धरने में विनोद घावरी, बृजमोहन चिनालिया, धीरज आजाद, अशोक तेश्वर, साथी लक्ष्मण सिंह, कंवलदास, नीरज, अमन, गौरव, विकास, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पूरे शहर में गंदगी के ढेर लगे
हड़ताल की वजह से डलाव घरों से कचरा नहीं उठ रहा है। डलाव घरों का कचरा फैलकर सड़कों तक आ गया है, जो नगर निगम की गाड़ियां घर-घर से कचरा इकट्ठा करती हैं वह भी नहीं पहुंच रही हैं। ऐसे में घरों पर भी कचरा जमा हो रहा है। कई लोग कचरे को सड़कों के किनारे फेंक रहे हैं। शहर के सबसे बड़े और व्यस्त बाजार नेहरू मार्केट, शहीद गंज, सराफा बाजार, कोर्ट रोड, रायवाला, सब्जी मंडी आदि में सड़कें कचरे से पट गईं हैं। कुछ लोग नाक पर रुमाल रखकर चल रहे हैं।

-- सफाई की नई व्यवस्था नागरिकों और शहर के हित में है। सबसे बड़ी बात करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे उनके परिवार की स्थिति सुधरेगी। वाहनों के डीजल में होने वाली चोरी रुकेगी। सफाई कर्मचारियों को चाहिए कि वह नई व्यवस्था को गंभीरता से समझें तब निर्णय लें। - डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed