फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mukesh came to the city from his village 26 years ago and started working as a tailor.

Saharanpur News: 26 साल पहले गांव से शहर आया था मुकेश, शुरू किया था दर्जी का काम

Fri, 25 Sep 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Mukesh came to the city from his village 26 years ago and started working as a tailor.
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट प्रकरण की जांच और तेज होती जा रही है। इसमें एनआईए ने गिरफ्तार किए आरोपी मुकेश की भूमिका अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी मुकेश मूलरूप से सरसावा क्षेत्र के गांव कुतुबपुर का रहने वाला है। वह करीब 26 साल पहले गांव से शहर आ गया था। पहले गांव मनोहरपुर में किराए के मकान में रहा। इसके बाद उसने खुद का मकान बना लिया। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। उसने घर के पास ही कपड़ा सिलाई की दुकान की हुई है, जो किराये की है। इसमें वह अपनी पत्नी मिथलेश और बेटे के साथ काम करता है। खुद का करीब 37 गज का मकान है।
विज्ञापन

सितंबर 2024 में आरोपी मुकेश पुराने जाली नोट के एक मामले में जेल जा चुका था। तब थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट प्रकरण में एनआईए की टीम ने आरोपी मुकेश कुमार को पकड़ा हुआ है, जो आरोपी आदेश चौधरी का करीबी सहयोगी है। अब उसकी भूमिका और संदिग्ध होती जा रही है। अब उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में एनआईए जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed