{"_id":"5fb2aded8ebc3e5fac5abd97","slug":"mud-in-many-colonies-due-to-rain-saharanpur-news-mrt5111843147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई कॉलोनियों में कीचड़ का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई कॉलोनियों में कीचड़ का आलम
विज्ञापन
सहारनपुर के मिशन कंपाउंड में कीचड़ में तब्दील हुई सड़के
- फोटो : SAHARANPUR
बारिश से कई कॉलोनियों में कीचड़ का आलम
सहारनपुर। तेज हवा के साथ रविवार की रात हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, शहर की कई कच्ची कॉलोनियों में कीचड़ होने से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
कई कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। मिशन कंपाउंड में छह से सात सड़कों पर लाइन डालकर छोड़ दिया गया है। सड़कों की मरम्मत नहीं होने से बारिश के कारण कीचड़ और फिसलन हो गई। ऐसे में पैदल और दुपहिया वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ रहा है। हकीकतनगर की मुख्य सड़क का भी यही हाल रहा। फतेहपुर जट्ट में भी पाइपलाइन डाली जा रही है। इसकी वजह से मिट्टी खोदकर छोड़ दी गई है। वहीं, रविवार रात में दिल्ली रोड पर कई जगह सड़क किनारों पर जलभराव हो गया।
उधर, बारिश से ठंडक भी बढ़ गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
- बदलते मौसम में सेहत खराब कर सकती है लापरवाही
सहारनपुर। बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव से आपकी थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। सर्दी शुरू होने के बावजूद पिछले दिनों में तापमान में गिरावट नहीं हुई थी, जिस कारण लोग टीशर्ट और शर्ट में ही नजर आ रहे थे। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में ही ऐसे 20 से 30 मरीज रोज पहुंच रहे थे। एसबीडी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉक्टर एस लाल का कहना है कि इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।