फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MRF Center's heated controversy, protests throughout the day

एमआरएफ सेंटर का गरमाया विवाद, दिनभर चला धरना

Wed, 24 Mar 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
MRF Center's heated controversy, protests throughout the day
एमआरएफ सेंटर का गरमाया विवाद, दिनभर चला धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। खलासी लाइन क्षेत्र की दुर्गापुरी कॉलोनी में एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर को लेकर क्षेत्रवासियों और नगर निगम के बीच विवाद गरमा गया। शरारती तत्वों ने सेंटर की दीवार तोड़ दी तो, मौके पर पहुंचे नगरायुक्त और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसके विरोध में बुधवार को दिनभर धरना चला, जिसमें सपा विधायक और कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। देर शाम कुछ शर्तों के साथ धरना समाप्त कर दिया गया।
दुर्गापुरी कॉलोनी के पार्क में नगर निगम ने एमआरएफ सेंटर बनाया हुआ है। एक माह पहले नगर निगम एमआरएफ सेंटर पर कुछ निर्माण कराने की तैयारी कर रहा था तो क्षेत्र के लोगों ने ताला जड़ दिया था। क्षेत्रवासियों का कहना था कि पार्क कॉलोनी का है, जिसमें एमआरएफ सेंटर बनने से गंदगी फैलेगी। निगम अधिकारियों का कहना था कि एमआरएफ सेंटर गंदगी फैलाने के लिए नहीं, बल्कि गंदगी दूर करने के लिए है।
विज्ञापन

वहीं, दो दिन पूर्व किसी ने सेंटर की दीवार तोड़ दी। मंगलवार को प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी अपने दल और निगम कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो, स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया था। फिर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों से उनकी कहासुनी हुई। आरोप है कि नगरायुक्त ने एक व्यक्ति को धक्का देकर सेंटर परिसर से निकाल दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार को नगर विधायक संजय गर्ग, पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा आदि स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। सुबह करीब दस बजे शुरू हुआ धरना देर शाम तक चला, जिसमें कांग्रेस नेता वरुण शर्मा, संजय वालिया आदि भी शामिल रहे। निगम अधिकारियों पर क्षेत्रीय लोगों के साथ बदसलूकी करने और मनमानी करने के आरोप लगाए गए।
देर शाम अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, सीओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने वार्ता की, जिसके बाद कुछ शर्तों के साथ सहमति बन गई और धरना समाप्त कर दिया गया।
वर्जन
पार्क की जमीन पर नहीं होने देंगे अवैध कब्जा : नगरायुक्त
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पार्क की भूमि पर एमआरएफ सेंटर कई साल से चल रहा है। कुछ लोग पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। कुछ लोगों ने दो दिन पहले ही पार्क की भूमि पर होलिका दहन की तैयारी शुरू कर दी और सेंटर की दीवार भी तोड़ दी गई। इसी संदर्भ में मंगलवार को मैंने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर किया। किसी भी भूमाफिया को पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
पार्क में होली नहीं जलाएंगे क्षेत्रवासी: एडीएम
एडीएम (प्रशासन) एसबी सिंह का कहना है कि खलासी लाइन में धरने को समाप्त करा दिया गया है। सहमति बनी है कि एमआरएफ सेंटर का प्रस्ताव पहले बोर्ड बैठक में पास किया जाएगा। क्षेत्रवासी पार्क में होली नहीं जलाएंगे, क्योंकि होलिका दहन का कोई नया स्थान नहीं बनाया जाएगा। बल्कि जहां पहले से होली जलाई जाती है, वहीं इस बार भी होलिका दहन होगा।

जनता की पीड़ा को देखते हुए धरने पर बैठना पड़ा: गर्ग
सपा से नगर विधायक संजय गर्ग का कहना है कि एमआरएफ सेंटर 2016 में भी मेरे द्वारा बंद कराया गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों के साथ बदसलूकी की, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए था। जनता की पीड़ा को समझते हुए धरने पर बैठना पड़ा। अब कुछ शर्तों के साथ धरने को समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed