फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mr. Minister.. Full payment is not being received for the acquired land.

Saharanpur News: मंत्री जी..अधिग्रहीत भूमि का नहीं मिल रहा पूरा भुगतान

Sun, 25 Jun 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mr. Minister.. Full payment is not being received for the acquired land.
मोहल्ला किला निवासी महिला ने रेलमंत्री को पत्र देकर लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। मोहल्ला किला निवासी महिला दरख्शा ने नगर में पहुंचे केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र देकर रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का पूरा भुगतान कराए जाने की मांग की है।

केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को दिए पत्र में दरख्शा ने कहा कि देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन में अधिग्रहीत की गई भूमि का आज तक पूरा भुगतान नहीं किया गया। जिस कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दरख्शा ने पत्र में यह भी कहा कि नियमानुसार कृषि भूमि के सर्किल रेट का चार गुणा भुगतान किया जाता था जोकि दो गुणा ही किया गया है, जबकि अन्य भुगतान के लिए पत्रावली डीएम कार्यालय में सुनवाई के लिए रखी है। जिस पर सुनवाई होने के बजाए उन्हें हर बार तारीख ही मिल रही है। दरख्शा ने रेलमंत्री से भूमि का पूरा भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बूथ कमेटियां मजबूत करें कार्यकर्ता: वैष्णव
देवबंद। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यकर्ताओं की बैठक में मिशन 2024 को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही सफलता का मंत्र देते हुए बूथ कमेटियों को मजबूत किए जाने को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed