फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP took care of the victims of Nanauli fire

सांसद ने ली नानौली के अग्निकांड पीड़ितों की सुध

Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
MP took care of the victims of Nanauli fire
नानौली में अग्निकांड पड़ितों से जानकारी लेते सांसद हाजी फजलुर्रहमान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव नानौली में अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर उनकी व्यथा सुनी। सांसद ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देते हुए मौके से ही मुआवजे के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की।
विज्ञापन

गांव पहुंचे सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि बेहट क्षेत्र में फायर ब्रिगेड के स्टेशन को स्थापना का मांग दशकों पुरानी है। उन्होंने खुद भी इस मामले को कई बार लोकसभा में उठाया और सरकार से पत्राचार भी किया है, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई। आज भी बेहट क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन की भूमि आवंटन की फाइल शासन से स्वीकृति का इंतजार कर रही है। सांसद ने कहा कि नानौली में जब लोगों के घरों में आग लगी तो ग्रामीणों ने अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन समय से मदद नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल नहीं हुए। आग से ग्रामीणों के घर में रखा सामान और जमा पूंजी जलकर राख हो गई। सांसद ने कहा कि घाड़ क्षेत्र में आज भी अधिकतर परिवार झोपड़ी नुमा घर बनाकर ही रहते हैं। गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही इन लोगों को आग लगने का खतरा सताने लगता है। इसीलिए सरकार को चाहिए कि इस क्षेत्र में लोगों को समुचित आवासीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष योजना बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ बसपा के बेहट विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुमार एडवोकेट, मुन्नू खान, मुमताज प्रधान नानौली, जब्बार पूर्व प्रधान नानौली, राव नसीम, फुरकान, अयाज प्रधान शेखपुरा, धर्मसिंह, संजय शर्मा, अब्दुल वहाब, अनीस, स्वराज सिंह पूर्व प्रधान भूलनी, बेहट विधानसभा के बसपा महासचिव डॉ. सालिम, हैदर अंसारी, सैय्यद हस्सान आदि रहे।

नानौली में आग से हुए नुकसान का जायजा लेते सांसद हाजी फजलुर्रहमान

नानौली में आग से हुए नुकसान का जायजा लेते सांसद हाजी फजलुर्रहमान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed