{"_id":"60f320698ebc3e7328277e6c","slug":"mp-laid-the-foundation-stone-of-the-roads-saharanpur-news-mrt547854013","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया सड़कों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली कई सड़कों का शिलान्यास कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है।
शनिवार को गांव बाकर माजरा के खेड़ा कुटी से सरसावा नकुड़ मार्ग तक बनने वाली साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क तथा फंदपुरी से बिडवी चंदपुरा होती हुई सरसावा नकुड़ मार्ग पर निकलने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार विकास के रास्ते पर चल रही है। भारत में प्रतिदिन बड़े-बड़े हाईवे का निर्माण हो रहा है और हर गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर सभी जाति धर्म के लोगों को सम्मान मिला है। देश की जनता रामराज की अनुभूति कर रही है। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में एक तरफा भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का जीतना इसका जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि 2022 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तथा योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री होंगे।
इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि चरण सिंह सैनी, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन सिंह राठौर, चौधरी राज सिंह माजरा, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, राजपाल प्रधान, सेठपाल सिंह, निकुंज, देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, सुशील कांबोज, आजाद सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।