फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Movement warning when problems are not resolved

विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम एफ से मिले भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 11 Aug 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Movement warning when problems are not resolved
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे भाक्यू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार से मुलाकात की। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को मिले भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि गांव लाखनौर और अन्य पड़ोसी गांवों की कुछ भूमि का रेलवे द्वारा अधिग्रहण किया गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में खेत पर जाने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। इससे किसानों को खेत आने और जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों को खेत पर जाने के लिए रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल बकाया भुगतान करने में काफी पिछड़ी हुई है। शुगर मिलें किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही हैं। इस दौरान चौधरी अशोक कुमार, चौधरी मेवाराम, अरुण राणा, चौधरी जगपाल सिंह, संजय चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अमित मुखिया, सरदार भोला सिंह, जयपाल प्रधान, अवनीश, नाथीराम, संजील, पुनीत, मुकेश त्यागी, पंकज, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed