फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Movement to be kept alive for saving land: Rakesh Tikait

जमीन बचाने की खातिर जिंदा रखना होगा आंदोलन: राकेश टिकैत

Sun, 28 Feb 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Movement to be kept alive for saving land: Rakesh Tikait
लाखनौर में किसान महापंचायत में भाक्यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाते किसान - फोटो : SAHARANPUR
जमीन बचाने की खातिर जिंदा रखना होगा आंदोलन: राकेश टिकैत
विज्ञापन

सहारनपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान की जमीन कंपनियां लूटना चाहती हैं, भूख पर कारोबार करना चाहती हैं। जमीन बचाने की खातिर आंदोलन जिंदा रहेगा और देश में हल क्रांति होगी, खेत में इस्तेमाल होने वाले औजारों से लड़ाई होगी। सरकार को तीनों कानून वापस लेने होंगे, नहीं तो 40 लाख ट्रैक्टरों से आंदोलन होगा। किसान की पगड़ी उछालने और भावना भड़काने का काम सरकार ने किया है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सहारनपुर में नागल रोड स्थित लाखनौर गांव में रविवार को महापंचायत हुई। इसमें राकेश टिकैत ने कहा कि देश में ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि विदेशों से अनाज आएगा, रोटी के लिए जनता मजबूर हो जाएगी। यदि आंदोलन फेल होगा तो आने वाले समय में कोई आंदोलन खड़ा नहीं हो सकेगा। युवा बेरोजगार होगा, किसानों की जमीनें नहीं बचेंगी और 20 साल के भीतर जमीन कंपनियों के पास चली जाएंगी। रोटी की कीमत कंपनियां तय करेंगी, अनाज और रोटी तिजोरी में बंद होगी। इससे देश की जनता ही नहीं, बल्कि कुत्ते भी भूख से मरेंगे।
विज्ञापन

राकेश ने कहा कि हर व्यक्ति को औलाद से ज्यादा प्यारी जमीन होती है। एक रेट एक प्रोजेक्ट का नारा होगा, सही रेट नहीं मिलेगा तो रेलवे और अन्य विभागों को किसान जमीन नहीं देंगे। पश्चिम बंगाल में भी आंदोलन होगा, क्योंकि वहां भी किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान नहीं हुआ है, गन्ना मूल्य भी नहीं बढ़ा, मिल वालों का भी इलाज करना पड़ेगा। महापंचायत की अध्यक्षता भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने की और संचालन संजय चौधरी और अशोक चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के लिए साधे जातीय समीकरण
राकेश टिकैत ने आंदोलन को धार देने के लिए जातीय समीकरण भी साधे। कहा कि जमीन पर काम करने वाले सभी दलित हैं, मंदिरों से पहले वाल्मीकि समाज की पूजा होनी चाहिए। पाकिस्तानी, खालिस्तानी और पंजाब व हरियाणा का आंदोलन बताकर बांटने की कशिश की, लेकिन सरकार के सब फंडे फेल हो गए। सरकार 15 दिन से शांत है, फिर से कोई फंडा जरूर आएगा, उससे बचना है। वहीं, कार्यक्रम में रोड बिरादरी, गुर्जर, राजपूत, यादव, कलाल क्षत्रिय, सैनी, जाट, ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और मुस्लिम वर्ग की तरफ से पगड़ी पहनाई गई। गाड़ा समाज की तरफ से हल तो कुछ लोगों ने तलवार भी भेंट की।
गेहूं कटाई नहीं होने देंगे प्रभावित
आगामी दिनों में गेहूं कटाई शुरू होने को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। किसान ने जता दिया है कि हमारी प्राथमिकता खेत नहीं, आंदोलन है। किसान खेतों में गेहूं की जुताई ना करें, बल्कि गांव में कमेटियां बनाएं और मिलकर गेहूं की कटाई कराएं।
कमजोर विपक्ष की वजह से पास हुए कानून
राकेश टिकैत ने कहा कि देश में विपक्ष कमजोर होना हानिकारक है। विपक्ष ने संसद में आवाज नहीं उठाई, इसीलिए तीनों कानून पास हो गए। राजनीतिक दलों को आगाह कर कहा कि आंदोलन में वोट तलाशने मत आना, राजनीति से किसान और देश का भाग्य नहीं बदला जाएगा, किसान का भाग्य जनता बदलेगी। वोट चाहे जहां देना, लेकिन किसान एक मंच पर रहेगा। किसान धर्म 2021 को याद रखना, जातियों को भूल जाना।
महापंचायत स्थल पर बनवाएंगे किसानघर
लाखनौर में सहारनपुर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे महापंचायत हुई। फ्लाईओवर से कट का भी राकेश टिकैत ने लोकार्पण किया। राकेश टिकैत ने कहा कि कट की मांग के लिए 22 मार्च 2020 को यहीं धरना हुआ था और किसानों की जीत हुई थी, यह शुभ और सिद्ध स्थान है। यहां भाकियू का कार्यालय बनेगा, जिसे किसानघर नाम दिया जाएगा। प्रस्तावित कार्यालय का बोर्ड लगा दो, दीवार कराकर मिट्टी भराव करवा दो।

पुलिस रही अलर्ट
महापंचायत स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम रहे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात अतुल शर्मा, एएसपी अली अब्बास, एसपी ट्रैफिक प्रेम चंद सहित एसडीएम और सीओ पुलिस के साथ ही आरआरएफ के जवानों के साथ मौजूद रहे। दमकल विभाग और खुफिया विभाग की टीम भी तैनात रही।

लाखनौर में किसान महापंचायत में शमिल होते किसान

लाखनौर में किसान महापंचायत में शमिल होते किसान- फोटो : SAHARANPUR

लाखनौर में किसान महापंचायत में भाक्यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को हल भेंट करते किसान

लाखनौर में किसान महापंचायत में भाक्यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को हल भेंट करते किसान- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर। लाखनौर में किसान महापंचायत को संबोधित करते भाक्यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

सहारनपुर। लाखनौर में किसान महापंचायत को संबोधित करते भाक्यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत- फोटो : SAHARANPUR

लाखनौर में किसान महापंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान

लाखनौर में किसान महापंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान- फोटो : SAHARANPUR

लाखनौर में किसान महापंचायत को संबोधित करते भाक्यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

लाखनौर में किसान महापंचायत को संबोधित करते भाक्यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed