फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mourned in the procession of Muharram

मोहर्रम के जुलूस में किया मातम

Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mourned in the procession of Muharram
इमाम बारगाह से निकले मोहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल सौगावार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मोहर्रम के तहत मजलिसों के बाद हजरत कासिम अलैहिस्सलाम की याद में जुलूस निकाला गया, जिसमें सोगवारों ने मातम किया।
विज्ञापन

जुलूस मोहल्ला कायस्थान स्थित इमाम बारगाह सामानियान से शुरू होकर पुरानी जामा मस्जिद, गौरी शंकर बाजार, चूड़ी बाजार, मोहल्ला संज्ञान, बड़तला यादगार से होते हुए छोटी इमाम बारगाह में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस मे अकीदतमंदों ने हाथ से अपने शरीर पर मातम किया। हजरत कासिम अलैहिस्सलाम का गम उनके दिलोदिमाग पर छाया हुआ था। सभी गमजदा लोगों ने काले कपड़े पहन रखे थे और नंगे पैर, गरेबान चाक एवं मातम करते हुए चल रहे थे। सभी अकीदतमंद या हुसैन या अली या अब्बास, हाय सकीना, हाय प्यास की आवाज बुलंद कर रहे थे।

जुलूस में शबीह ताबूत हजरत कासिम अलैहिस्सलाम, जुलजना, काले निशान, ताजिया व छोटे-छोटे अलम साथ चल रहे थे। नोहाख्वानी सलीस हैदर काजमी, आसिफ रजा, अनवर अब्बास जैदी, ग्यास जैदी, मिर्जा मेहरबान, मिर्जा अय्याज, मिर्जा नदीम आदि ने की। जुलूस का संचालन इमामबाड़ा सामानियान के प्रबंधक जिया अब्बास जैदी व सय्यद अय्याज जैदी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, बुधवार की रात इमाम बारगाहों में हुई मजलिसों में करबला के शहीदों को याद किया गया।

इमाम बारगाह से निकले मोहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल सौगावार

इमाम बारगाह से निकले मोहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल सौगावार- फोटो : SAHARANPUR

इमाम बारगाह से निकले मोहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल सौगावार

इमाम बारगाह से निकले मोहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल सौगावार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed