फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MoU signed in the summit, first unit started

Saharanpur News: समिट में एमओयू साइन की गई पहली इकाई शुरू

Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
MoU signed in the summit, first unit started
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला निवेश धरातल पर उतरना शुरू हो गया है। गांव छज्जपुरा में स्थित एक इकाई का पद्मश्री भारतभूषण, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी एवं उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने उद्घाटन किया। यह व्हीकल स्क्रैपिंग प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

रविवार को उद्घाटन करते हुए संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में सहारनपुर से उद्योग विभाग द्वारा 437 एमओयू हस्ताक्षर करवाए गए थे। अब यह निवेश धरातल पर उतरना शुरू हो गया है। इसमें यह इकाई भी शामिल है। जनपद में व्हीकल स्क्रैपिंग का यह पहला प्रोजेक्ट है। इकाई के निदेशक प्रियेश गर्ग ने कहा कि इस इकाई में व्हीकल स्क्रैपिंग की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार व्हीकल स्क्रैपिंग के बाद जो भी व्यक्ति नया वाहन खरीदेगा उसके रजिस्ट्रेशन में 15 प्रतिशत की छूट रोड टैक्स पर मिलेगी। साथ ही 1.5 से से दो प्रतिशत के बीच शोरूम से डिस्काउंट मिलेगा। इस दौरान महापौर डॉ.अजय सिंह, राकेश जैन, हितेष गर्ग, दिपेश गर्ग, पंकज गर्ग, रामजी सुनेजा, प्रमोद मिगलानी, अनूप खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed