{"_id":"6ad12a369ce4a843cd0985e3","slug":"motorcyclist-injured-as-a-tree-falls-during-strong-winds-and-rain-electrical-appliances-damaged-by-power-surges-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-185984-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेज हवा बारिश में पेड़ गिरने से बाइक सवार घायल, बिजली से उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेज हवा बारिश में पेड़ गिरने से बाइक सवार घायल, बिजली से उपकरण फुंके
Fri, 16 Oct 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान/बड़गांव। तेज बारिश और हवा के चलते इस्लामनगर रोड पर सत्संग भवन के पास एक पेड़ टूट कर सड़क के बीचो-बीच गिर गया। इससे वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर बड़गांव के गांव चंदपुर में बिजली गिरने से एक मकान के लगे बिजली उपकरण जल गए।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा और बारिश के चलते सत्संग भवन के पास एक पेड़ टूट कर सड़क के बीच में गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहा मोहल्ला सराय निवासी आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल होकर पेड़ के नीचे दब गया। एकत्र ग्रामीणों ने बाइक सवार को पेड के नीचे से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बड़गांव में तेज बारिश के बीच गांव चंदपुर निवासी सफाईकर्मी वेदपाल के मकान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से घर में लगे इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरे और बिजली की पूरी फिटिंग जलकर खराब हो गई। मकान की छत पर रखी पानी की टंकी भी फट गई। तेज धमाके से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। उधर, तेज हवाओं और बारिश से गन्ने व धान की फसल भी गिर गई। वहीं सुबह से ही तेज आंधी-बारिश के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे दिनभर ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।