फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother's cheers echoed

Saharanpur News: कन्याओं को जिमाया, गूंजे मां के जयकारे

Thu, 30 Mar 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mother's cheers echoed
Test Photo
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना करने के साथ ही घर-घर कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमाने के साथ ही मंदिरों में पहुंचकर माता रानी को भोग लगाकर व्रत खोला।
विज्ञापन

बुधवार को दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही लोगों ने कन्याओं को अपने घर बुलाकर उनके चरण धोने के साथ ही पूजा-अर्चना की। कन्याओं को हलवा, पूरी, चने सहित अन्य पकवान का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। इसके साथ ही अष्टमी पर मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की अराधना की गई। शाम के समय भी लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिरों हुए अनुष्ठान, मां भगवती की महिमा का गुणगान
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में दुर्गा सप्तशती महायज्ञ के उपरांत कन्याओं का पूजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के साथ श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण धोकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी को तिलक कर चुनरी ओढ़ाई गई। कन्याओं को जिमाने के बाद उनको उपहार भी दिए। इसके पश्चात स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने आरती की। सत्संग में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती का रूप सृष्टि में साक्षात कन्या को माना गया है। क्योंकि, मां भगवती मूलत: कन्याओं के रूप में ही दर्शन देती हैं। इसलिए मान्यता है कन्या में साक्षात मां दुर्गा का वास होता है। इसीलिए कन्याओं का पूजन कर अपने व्रत का पारायण करते हैं। इस इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित नीरज मिश्रा, अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कंबोज, विकास वर्मा, रोहित बजाज, किरण, वर्षा, बबीता, सरिता मौजूद रहे। तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने पूजा अर्चना कराई। इसके साथ ही भजन संध्या में माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने कन्याओं का पूजन कराया। गोविंदनगर के श्री मां काली मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, रामनगर के श्री दुर्गा मंदिर सहित अनेक मंदिरों में अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि मंदिर में हुआ 51 कुंडीय यज्ञ
नवरात्र महोत्सव के तहत मंगलवार की रात आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में 51 कुंडीय यज्ञ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना पंडित तिलकराज पराशर ने संपन्न कराई और मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान राजीव चानना, संजय कपूर, राकेश थपलियाल, राहुल अरोड़ा, राहुल गांधी, राजेश, सुधांशु कालड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed