फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother Kali controls the speed of time: Kalendranand

काल की गति को नियंत्रित करती हैं मां काली: कालेंद्रानंद

Sun, 01 Jan 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mother Kali controls the speed of time: Kalendranand
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में मां भगवती महाकाली दरबार पूजन का आयोजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां काली काल की गति को नियंत्रित कर सृष्टि को संतुलित करती हैं।
विज्ञापन

रविवार को श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मां काली की अष्टधातु की मूर्ति का पंचामृत से स्नान किया गया। इसके साथ ही मां काली सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ किया गया। इसके उपरांत मां भगवती का शृंगार कर 56 भोग अर्पित किए और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि सृष्टि के आदि और अंत में केवल शक्ति का ही मूल है। आदि शक्ति ही परा और अपरा विद्या होकर शाश्वत सनातन है, जो आदि पुरातन काल से सजीव रूप में सृष्टि को जीवंत बनाए रखती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय की गति को महाकाली ही नियंत्रित करती हैं। आदि शक्ति सत, रज और तम अर्थात ब्रह्मा, विष्णु, महेश को धारण कर सृष्टि को व्यवस्थित कर्म से संचालित करती हैं। शक्ति के बिना जीवन व मरण एवं संचालन कुछ भी संभव नहीं है, जिस जीव पर आदिशक्ति की कृपा हो जाती है, वही जीव भौतिक सुख प्राप्त करने के साथ अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, राजेंद्र धीमान, रमेश शर्मा, अजब सिंह, मनोज चौहान, अश्विनी कंबोज, मुकेश त्यागी, पवन धीमान, मनीष गुप्ता, सागर गुप्ता, नरेश चंदेल, रोहित बजाज, अनुपम वालिया, वर्षा किरण, सुखविंदर, बबीता, प्रभा, सुदेश, सुषमा, करुणा, ललतेश, सुमन, गीता, सविता, ममता, कौशल एवं प्रीति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed