फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother and son crushed to death by dumper

Saharanpur News: डंपर से कुचलकर मां और बेटे की मौत

Sat, 04 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mother and son crushed to death by dumper
हादसे के बाद घटना की जानकारी लेते चिलकाना थाना अध्यक्ष
चिलकाना। धौलाहेड़ी-दुमझेड़ा मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिड़फुआ निवासी जुबेर अपनी पत्नी परविस्ता 25 तथा आठ माह के बेटे को ग्राम नल्हेड़ा से अपने घर ले जा रहा था। जुबैर कच्चे पक्के रास्ते पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जुबैर की पत्नी तथा बच्चा डंपर के पहियों के नीचे कुचल गए तथा दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुबैर दूसरी ओर जा गिरा। जुबैर पूरी तरह से सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया गया। परिजनों के आग्रह पर दोनों शवों का पंचनामा भर उनको सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed