{"_id":"629cef45a9cb8537ee5c6f94","slug":"mother-and-daughter-killed-in-accident-father-and-daughter-injured-saharanpur-news-mrt5916813114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां बेटी की मौत, पिता बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां बेटी की मौत, पिता बेटी घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट(सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती और उनकी बेटियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
हादसा दोपहर में करीब डेढ़ बजे हुआ। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के ताल्हापुर गांव निवासी धनीराम अपनी पत्नी काजल (25), बेटी राधिका (1) और खुशी (5) के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर जा रहा था। हाईवे पर गांव मीरगढ़ के सामने पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक सभी सड़क पर पड़े तड़पते रहे। किसी ने उनकी मदद नहीं की और न ही किसी ने पुलिस को जानकारी दी।
वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसी दौरान बेहट निवासी दो युवक वहां से गुजरे। वे घायलों को ई रिक्शा में लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां काजल और एक वर्षीय बच्ची राधिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जानकारी पाकर बेहट पुलिस सीएचसी पहुंची और मृतकों के परिजनों को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी बृजेश पांडेय ने बताया कि धनीराम व खुशी घायल हैं। धनीराम बेटी व पत्नी की मौत से सदमे में है। परिवार के आने बाद ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।