फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Most wanted Haji Iqbal apply to change his address in passport online

UP: सहारनपुर से मोस्ट वांटेड हाजी इकबाल ने पासपोर्ट में पता बदलवाने के लिए किया आवेदन, दुबई में होने की चर्चा

Tue, 05 Sep 2023 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Sep 2023 02:23 PM IST
सार

सहारनपुर से मोस्ट वांटेड इकबाल का शेख के साथ फोटो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसके बाद हाजी इकबाल के दुबई में होने की चर्चा है। वहीं पूर्व एमएलसी व खनन माफिया ने सोमवार को पासपोर्ट में पता बदलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

विज्ञापन
Most wanted Haji Iqbal apply to change his address in passport online
शेख के साथ हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर से मोस्ट वांटेड एक लाख रुपये के ईनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल ने पासपोर्ट में अपना पता बदलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, जिस पर पुलिस ने आपत्ति लगा दी है। बताया जा रहा है कि दुबई से हाजी इकबाल ने ऑनलाइन आवेदन किया।

विज्ञापन


जिले के मिर्जापुर निवासी हाजी इकबाल को पुलिस भगौड़ा घोषित कर चुकी है। उसकी दो हजार करोड़ की संपत्ति पुलिस-प्रशासन ने कुर्क की है। इकबाल का भाई महमूद अली व चार पुत्र जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इकबाल के फरार होने के बाद से चर्चा है कि वह देश छोड़कर चला गया और वर्तमान में दुबई में है। अब इकबाल ने गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस में पता बदलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

वह मिर्जापुर की जगह गुड़गांव का पता पासपोर्ट में कराना चाहता है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि इकबाल ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पुलिस द्वारा उस पर आपत्ति लगा दी गई है। कहां रहते हुए इकबाल ने पता बदलवाने के लिए आवेदन किया है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत 

पासपोर्ट जब्त होने के बाद कैसे पहुंचा दुबई 
हाजी इकबाल के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। सीबीआई भी इकबाल की जांच कर रही है। पुलिस ने एक वर्ष पहले हाजी इकबाल, उसके भाई और पुत्रों का पासपोर्ट जब्त किया था। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि बिना पासपोर्ट के इकबाल दुबई कैसे पहुंच गया है। वहीं, पुलिस पुष्टि करने में जुटी है कि इकबाल दुबई में है या नहीं। 
 
सरगर्मी से इकबाल की तलाश 
पुलिस सरगर्मी से इकबाल की तलाश कर रही है। इसके लिए छह टीमें लगी हैं। देहरादून, नोएडा, दिल्ली, लखनऊ में इकबाल के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे चुकी है, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया।अब दुबई में इकबाल होने की पुलिस जांच करा रही है।

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि अगर इकबाल दुबई में है तो उसे वहां से  लाने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed