फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Most deaths in Nagar seat and most voters transferred in Gangoh

Saharanpur News: नगर सीट पर सबसे अधिक मृतक और गंगोह में सबसे अधिक मतदाता स्थानांतरित

Fri, 12 Dec 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Most deaths in Nagar seat and most voters transferred in Gangoh
सहारनपुर। एक बार फिर चुनाव आयोग ने एसआईआर की अंतिम तिथि को 15 दिन के लिए बढ़ाया है। सातों विधानसभाओं में से सबसे अधिक मृतक नगर सीट पर 16901 है, तो सबसे अधिक स्थानांतरित मतदाता गंगोह विधानसभा में 34309 हैं।
विज्ञापन


जिले की सातों विधानसभाओं में कुल 26.42 लाख मतदाता है। इनमें से 2642371 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित हुए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक तक 2200122 फार्म डिजिटाइज किए गए हैं। 842235 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने वर्ष 2003 की जानकारी गणना प्रपत्र में दी हैं। 10.40 लाख मतदाताओं ने अपने माता-पिता का विवरण भरा है। एक बार फिर तिथि बढ़ने से मतदाताओं को राहत मिली है। कई मतदाता ऐसे हैं, जिनके पास वर्ष 2003 की मतदाता सूची की जानकारी नहीं थी। ऐसे में उनके पास समय है। चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के जारी करने की तिथि को भी बढ़ा दिया है। 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा किए जा सकेंगे। मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की समय सीमा 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। 31 दिसंबर से 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन


- एएसडी और जमा न हुए फार्मों का विवरण

सीट------------कुल वोटर------------मृतक-----------मिले नहीं---------स्थानांतरित
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट------------328888------------9757------------7871--------------26039

नकुड़----------317770------------9139------------3986---------------25804

नगर-----------460736------------16901------------29045-------------45841

देहात----------378152-------------9696-------------18140------------24570

देवबंद---------349474------------9189--------------8911--------------26796

रामपुर मनि.------321167--------------8102-----------6468----------20684

गंगोह--------389746--------------11780-----------10369----------34309
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed