फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than two lakh rupees looted by taking the watchman hostage

Saharanpur News: चौकीदार को बंधक बनाकर दो लाख से अधिक की लूट

Wed, 23 Jul 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
More than two lakh rupees looted by taking the watchman hostage
- बाईपास स्थित निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल की घटना, नकाबपोश थे बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन

- दो जनरेटरों के अल्टीनेटर, बिजली फिटिंग का तार आदि सामान लूट ले गए बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। गंगोह रोड स्थित एक निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल पर धावा बोलकर नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश दो लाख से अधिक का सामान लूटकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है।
बाईपास स्थित पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर बैंक्वेट हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल पर धावा बोला। वहां तैनात चौकीदार सोम्मा की कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी और उसके हाथ पैर बांधकर कमरे में डाल दिया। मोबाइल से सिम निकालकर फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखे हथौड़ों से दो जनरेटर सैट के अल्टीनेटर तोड़कर निकाल लिए और निर्माणाधीन हाॅल में रखे बिजली तार के दस बंडल, बाथरूम की टंकी का एक कारटन, दो गुदाले व अन्य सामान अपनी बाइकों पर रखकर भाग गए।
विज्ञापन

काफी देर बाद उसने किसी तरह बंधनमुक्त होकर डाॅक्टर पुष्कर सैनी के घर पहुंचकर सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। चौकीदार सोम्मा ने बताया कि सभी बदमाश नकाबपोश थे। बदमाशों ने बांधकर अलग कमरे में बांध दिया था। डाॅक्टर पुष्कर सैनी ने कोतवाली में दी तहरीर में दो लाख से अधिक के सामान की लूट होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
पुलिस ने देर रात तक आसपास क्षेत्र में चेकिंग की थी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - एसएन वैभव पांडेय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed