फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than one hundred farmers from Saharanpur reached Delhi Gate

जनपद से सौ से अधिक किसान पहुंचे दिल्ली गेट

Wed, 02 Dec 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
More than one hundred farmers from Saharanpur reached Delhi Gate
दिल्ली गेट पर पहुंचे सहारनपुर के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर से सौ से अधिक किसान पहुंचे दिल्ली गेट
विज्ञापन

सहारनपुर। नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में सोमवार को जनपद से भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में दिल्ली कूच किया। जिले भर के सौ से अधिक किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता पहले गागलहेड़ी और फिर नागल में जुटे। वहां से सौ से अधिक किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान पूर्वाह्न करीब 11 बजे दिल्ली गेट पहुंचकर धरने में शामिल हुए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर, अशोक कुमार, रघुवीर सिंह, राजपाल सिंह, देशपाल सिंह, भोला सिंह, संजय चौधरी, प्रवीण चौधरी, कपिल मुखिया, अजनीश आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता भी दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल हुए। इनमें नवाब सिंह प्रधान, रविन्द्र चौधरी, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- तीन को होगी महापंचायत
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर ने बताया कि तीन दिसंबर को दिल्ली गेट पर किसानों की महापंचायत होगी। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महापंचायत में शामिल नहीं होने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed