{"_id":"65a03c87c1597b3ad705d454","slug":"more-than-296-lakh-consumers-have-taken-benefit-of-ots-so-far-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16391-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ओटीएस का अब तक 2.96 लाख से अधिक उपभोक्ता ले चुके लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ओटीएस का अब तक 2.96 लाख से अधिक उपभोक्ता ले चुके लाभ
Fri, 12 Jan 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना के तहत घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक, निजी संस्थान, निजी नलकूप श्रेणी के बकायेदार उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के 2,96,560 उपभोक्ता पंजीकरण कराकर लाभ ले चुके हैं। इस योजना के तहत अब तक विद्युत निगम को 392.99 करोड़ रुपये का राजस्व आया है।
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। योजना में विलंबित भुगतान अधिभार में सरचार्ज में छूट दी जा रही है। योजना में विद्युत चोरी के प्रकरणों में उपभोक्ताओं को राजस्व निर्धारण में भारी छूट की सुविधा प्रदान की गई है। योजना आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। ऐसे में बकायेदार उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठा सकते है। प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश हुए हैं।