{"_id":"5eb9849e8ebc3e908644e5af","slug":"more-than-10-000-workers-reached-the-shelter-site-in-the-district-saharanpur-news-mrt481377569","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 10000 से ज्यादा कामगार आश्रय स्थल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 10000 से ज्यादा कामगार आश्रय स्थल में पहुंचे
विज्ञापन
चिलकाना में चिकित्सक से दवाई लेते प्रवासी मजदूर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से हजारों कामगारों के आने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में यहां 10000 से ज्यादा कामगार आश्रय स्थल में पहुंचे। कामगारों को आश्रय स्थल में भोजन, चिकित्सा आदि सुविधाएं दिलाने के बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।
प्रवासी मजदूरों के गंतव्य पर जाने के दौरान कुछ स्थानों में हंगामे की घटनाएं हुई हैं। इन्हें देखकर डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सोमवार को भी आश्रय स्थल का दौरा किया। उन्होंने कामगारों को समझाया। संक्रमण से बचाव के साथ ही घर वापसी के समय खुद अनुशासित और सतर्क रहें ताकि उनकी यात्रा में कोई परेशानी ना रहे।
अधिकारियों ने कहा कि सत्संग स्थल के सेवादारों की कड़ी मेहनत और सहयोग से ही हर दिन हजारों कामगारों को आश्रय मिल पा रहा है। यहां कामगारों को भोजन और चिकित्सा में कोई परेशानी नहीं है। प्रवासी कामगारों के आवागमन पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही जिले की सभी सीमाओं पर अफसरों और विभागीय टीमों के अलावा थानों की पुलिस को अलर्ट किया। इन कामगारों के आने जाने में हर तरह की बाधा को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।