फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More daughters than sons in Sadhauli Kadim block of the mandal

सहारनपुर: मंडल के साढ़ौली कदीम ब्लॉक में बेटों से अधिक बेटियां, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sat, 30 Sep 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 12:05 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल से आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।  जिले का साढ़ौली कदीम ऐसा ब्लॉक है, जो पूरे मंडल में लिंगानुपात के मामले में मिसाल बन रहा है। यहां बेटियों की संख्या बेटों से ज्यादा है। यह लोगों की बदलती सोच को भी प्रदर्शित  करता है।

विज्ञापन
More daughters than sons in Sadhauli Kadim block of the mandal
लिंगानुपात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिंगानुपात को सुधारने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। बावजूद इसके लिंगानुपात में उतना इजाफा नहीं हो रहा। हैरानी की बात यह है कि जिले का साढ़ौली कदीम ऐसा ब्लॉक है, जो पूरे मंडल में लिंगानुपात के मामले में मिसाल बन रहा है। जहां बेटियों की संख्या बेटों से ज्यादा है। यह स्थिति तब है जब यह ब्लॉक विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। वहीं नानौता ब्लॉक की स्थिति बेहद खराब है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सहारनपुर मंडल के ब्लॉक साढ़ौली कदीम में बेटों के मुकाबले बेटियां अधिक हैं, जो अच्छी सोच को बढ़ावा देती है। पूरे मंडल में स्थिति यह है कि साढ़ौली कदीम को छोड़कर बाकी में लड़कियों से लड़के अधिक हैं, जबकि नानौता ब्लॉक में लिंगानुपात की हालत कुछ अच्छी नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सिटी स्टेशन से पांच मिनट पहले जाएगी नौचंदी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी की नई समय सारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से अगस्त 2023 तक लिंगानुपात की स्थिति
सहारनपुर: 
ब्लॉक बेटे बेटियां लिंगानुपात (प्रति हजार)
साढ़ौली कदीम 630 659 1046
बलियाखेड़ी 363 331 912
देवबंद 651 604 928
शहरी क्षेत्र 14,924 14,124 946
गंगोह 775 727 938
मुजफ्फराबाद 865 711 822
नागल 553 469 848
नानौता 373 297 796
नकुड़ 438 398 909
पुवारंका 446 294 659
रामपुर मनिहारान 191 185 969
सरसावा 551 512 929
कुल 20,760 19,311 930

मुजफ्फरनगर: ब्लॉक बेटे बेटियां लिंगानुपात (प्रति हजार)
बघरा 514 437 850
बुढ़ाना 544 527 969
चरथावल 572 540 944
जानसठ 610 569 933
खतौली 864 789 913
मोरना 697 633 908
मेगाखेड़ी 338 322 953
पुरकाजी 459 430 937
शाहपुर 393 338 860
शहरी क्षेत्र 11,011 10,153 922
कुल 16,002 14,738 921

शामली: ब्लॉक बेटे बेटियां लिंगानुपात (प्रति हजार)
कैराना 945 836 885
कांधला 498 484 972
शामली 706 601 851
थानाभवन 562 522 929
ऊन 828 777 938
शहरी क्षेत्र 4,985 4,893 982
कुल 8,524 8,113 952
 
समय के साथ लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है। पहले के मुकाबले अब बेटी के जन्म पर भी अभिभावक खुशी मनाते हैं और कार्यक्रम करते हैं। बेटी को अभिभावक अब बोझ नहीं मानकर बेटों के बराकर उनको शिक्षा और खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। पूरे मंडल का साढ़ौली कदीम ब्लॉक ही ऐसा है, जहां पर लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक हुई। -डॉ. ज्योत्सना वत्स, एडी हेल्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed