फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi Express will leave at 7:50, five minutes before Meerut city station, Railway released a new ti

मेरठ: सिटी स्टेशन से पांच मिनट पहले जाएगी नौचंदी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी की नई समय सारिणी

Sat, 30 Sep 2023 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Sep 2023 11:40 AM IST
सार

मेरठ सिटी स्टेशन से नौचंदी अब शाम 7:50 बजे चलेगी। यहां ट्रेन का ठहराव अब केवल पांच मिनट ही रहेगा।

विज्ञापन
Nauchandi Express will leave at 7:50, five minutes before Meerut city station, Railway released a new ti
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14512 की नई समय सारिणी रेलवे ने जारी की है। मेरठ सिटी स्टेशन से नौचंदी अब शाम 7:50 बजे चलेगी। यहां ट्रेन का ठहराव अब केवल पांच मिनट ही रहेगा। जबकि सहारनपुर से नौचंदी अब शाम 5:25 बजे के बजाए 5:45 बजे चलेगी। पहले ही तरह ट्रेन सुबह पांच बजे ही लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन

 

नई समय सारिणी एक अक्तूबर से लागू होगी। रविवार से ही नौचंदी का 23 बोगियों का रैक सहारनपुर से ही चला करेगा। प्रयागराज संगम सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी। सहारनपुर-प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिलों के यात्री लखनऊ और प्रयागराज जाने के लिए अधिक सफर करते है। 

विज्ञापन


नौचंदी पहले मेरठ से चलती थी, बाद में यात्रियों की मांग पर इसे लिंक के रूप में सहारनपुर तक विस्तार दिया गया। अभी तक मेरठ में ही ट्रेन के रैक की सफाई होगी थी। अब रेलवे ने इसका पूरा रैक सहारनपुर भेजने और वहीं पर पूरे रैक की सफाई आदि कराने का निर्णय लिया है। इसी के चलते नौचंदी की समय सारिणी में थोड़ा बदलाव  किया है। शुक्रवार को रेलवे ने नई समय सारिणी जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के यात्रियों को 20 मिनट और मिले
नए टाइम टेबल से सहारनपुर के यात्रियों को ज्यादा लाभ मिला है। सहारनपुर के यात्रियों को 20 मिनट और अधिक मिले है। पहले ट्रेन 5:25 बजे रवाना होती थी, अब 5:45 बजे चला करेंगी। नए समय के अनुसार मेरठ के यात्रियों को केवल पांच मिनट का ही ठहराव मिलेगा। यहां ट्रेन 7:45 बजे आएंगी और 7:50 बजे रवाना होगी।

शंटिंग में लगता था आधा घंटा : मेरठ सिटी स्टेशन पर नौचंदी का पूरा रैक जोड़ने के लिए करीब आधा घंटा लगता था। सहारनपुर से चल कर मेरठ पहुंचने वाली लिंक एक्सप्रेस की पॉवर शंटिंग कर प्लेटफार्म नंबर एक से बाकी रैक को लेकर यहां से चलती थी। पहले सिटी स्टेशन पर ट्रेन 7:20 बजे पहुंचती थी और 7:55 पर रवाना होती थी।

सांसद ने की पैरोकारी
रेलवे की ऑन लाइन साइट पर नौचंदी का समय काफी परिवर्तित अपलोड था। उसके अनुसार नौचंदी का संचालन मेरठ सिटी से शाम 4:40 बजे दिखाया जा रहा था। जिसको लेकर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा और रेलवे के महाप्रबंधक से वार्ता कर नौचंदी का समय नहीं बदलने की मांग की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नौचंदी का समय शाम ही रखा है।

 स्टेशन    पहुंच    प्रस्थान   
 सहारनपुर                  शाम 5:45 बजे
 देवबंद       6:19    6:21
 मुजफ्फररनगर    6:36    6:41
 खतौली        7:00    7:02
 मेरठ कैंट      7:28    7:30
 मेरठ सिटी      7:45    7:50
 हापुड़      8:40    8:50
 लखनऊ      5:00    5:10
 प्रयागराज संगम    9:20  

नौचंदी का नया समय मिल गया है। एक अक्तूबर से सिटी स्टेशन से नौचंदी शाम 7:50 बजे चला करेगी। पूरा रैक भी सहारनपुर तक जाएगा। वहीं पर ट्रेन का मेंटीनेंस होगा। - आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, मेरठ सिटी जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed