{"_id":"62acb8d6cc4b371aa03f2a77","slug":"moradabad-beat-shamli-by-four-wickets-saharanpur-news-mrt593270272","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद ने शामली को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर। सचिन की 19 गेंद पर 71 रन की शानदार पारी और मनी की 74 रन की पारी की बदौलत आर्यन्स एकेडमी मुरादाबाद की टीम ने मेपल्स क्रिकेट एकेडमी शामली को चार विकेट से हरा दिया। मौका था श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित आल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता का, जिसके तीसरे दिन इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
आर्यन्स एकेडमी मुरादाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेपल्स एकेडमी शामली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 18 ओवर में चार विकेट गंवाकर 291 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रितिक राणा ने 116 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अजमल ने 74 रन बनाए। मुरादाबाद के लिए अनमोल ने दो तथा मानी और यश ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने 17.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 294 रन बनाते हुए मैच चार विकेट से जीत लिया। सचिन ने आतिशी पारी खेलते हुए 19 गेंद पर 71 और मानी ने 74 रन बनाए। शामली के लिए विनीत ने तथा तथा कुलदीप व अजमल ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मानी को चुना गया। मैच के दौरान एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, भावना तोमर, विनय कुमार, सचिन सैनी, शोयब, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।