{"_id":"62488e7b2ae3ed73de415950","slug":"moon-sighted-first-fast-today-saharanpur-news-mrt582913332","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद के हुए दीदार, पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद के हुए दीदार, पहला रोजा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर/देवबंद। पवित्र रमजान माह के चांद का शनिवार की देर शाम दीदार हो गया। इसके बाद देवबंद दारूल उलूम के साथ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने रविवार से रमजान माह शुरू होने और पहले रोजे की घोषणा कर दी। इसके साथ ही तरावीह शुरू हो गई। पहला रोजा आज रखा जाएगा। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी भी की।
विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में चांद देखने का आयोजन करने वाली रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने देश के विभिन्न हिस्सों में संपर्क कर शनिवार देर शाम चांद दिखाई देने का ऐलान किया। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि पहला रोजा रविवार यानि आज का होगा। मोहतमिम ने सभी देशवासियों को मुकद्दस रमजान माह की मुबारकबाद दी है। उधर, चांद दिखाई देने का ऐलान होते ही मस्जिदों और घरों में तरावीह पढने का सिलसिला शुरू हो गया। महानगर में शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद फरीद, हाजी उबैद उल्ला ने भी चांद दिखने पर पहले रोजे का ऐलान किया।
-------------------
बाजारों में बढ़ी रौनक, की खरीदारी
महानगर में नखासा बाजार, चौक फव्वारा, शहीद गंज बाजार, रेंच का पुल, बुड्ढीमाई चौक, कंबोह का पुल, चौक फव्वारा, रानी बाजार और रायवाला आदि इलाकों में रमजान के पाक माह को लेकर भीड़ रही। मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में देर रात तक रौनक रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने सहरी और इफ्तार से जुड़ी सामग्री खजूर, सेवइयां, मौसमी फलों, अगरबत्ती, सूखे मेवे खरीदे। वहीं, देवबंद सहित पूरे जिले में मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी की और रमजान माह की मुबारकबाद भी दी।
विज्ञापन
------------------
बंदिश खत्म होने से उत्साह, लगा जाम
दो वर्ष से पवित्र रमजान माह कोरोना काल की वजह से बंदिशों के बीच मनाया गया। इस दरमियान मस्जिदों के द्वार भी बंद रहे थे, लेकिन इस बार पाबंदियां हटने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में भारी उत्साह है। महानगर में शनिवार शाम के समय खरीदारी के दौरान नखासा बाजार, शहीदगंज और मोरगंज बाजार में जाम भी लग गया। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।