फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Moon show, first Rosa Today

चांद दिखा, पहला रोजा आज

Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Moon show, first Rosa Today
People shopping in preparation for Ramadan. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में चांद का दीदार होने के साथ रमजान शुरू हो गए है। रमजान के पवित्र माह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुस्लिम समाज के लोगों ने सहरी और इफ्तार को लेकर दिन भर खरीददारी की।
विज्ञापन

 
चांद का दीदार होने के साथ ही लोगों ने रमजान की तैयारियां शुरू कर दी है। लोगों ने रोजों के लिए सहरी और इफ्तार के लिए बाजारों में जमकर खरीददारी की।

सोमवार की शाम को बाजारों में भारी भीड़ रही। बाजार में खजला के साथ सेवनी, खजूर और खाने के अन्य सामान की खरीददारी की गई।  शाम को रमजान से पूर्व ही नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

 
जमीअत दवतुल मुस्लिमीन के इमाम कारी इसहाक़ गोरा ने बताया कि रामजनुल मुबारक, बरकतों, रहमतों ओर मगफिरतों का  महीना है। ये तरबियत का महीना है। साल भर की इबादतों की मशक इस महीने में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजेदारों को पार्टियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये महीना इबादतों का मौसम बाहार है, इसमें पूरे  इख़्लास और पूरा दिल लगाकर खुदा को याद करना चाहिए। सियासी इफ़्तार पार्टियां एक दिखावा है जो हाल के बरसों में मुस्लिमों में चल पड़ी है।  


कारी इसहाक़ गोरा ने इस मौके पर दस दिनों, आठ दिनों, ओर पाँच दिनों में तरावीह  पढ़ लेने ओर पूरे माह तरावीह ना पढ़ने के रिवाज को भी गलत बताया।

उन्होंने  कहा कि ये आम मिजाज हो चला है की लोग पाँच दिनों दस दिनों में एक पूरा  क़ुरान सुन लेते हैं ओर समझते हैं की उनकी जिम्मेदारी ख़त्म हो गई। हालांकि तरावीह में एक पूरा क़ुरान का सुनना ओर पूरे रमजान तारावीह पढ़ना  दोनो अलग अलग सुन्नत हैं ओर हमें दोनो सुन्नतों ओर नेमतों से सरफ़राज होना  चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed